श्री मद् भागवत कथा में चौथे दिन मनाया नंदो उत्सव

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा महोत्सव एवं हरिबोल प्रभात फेरी संगम के चौथे दिन रविवार को नंदो उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । आयोजक कर्ता जगदीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा की शुरुआत हुई, चौथे दिन रविवार दोपहर 12 बजे गणपति वंदना के साथ श्री मद् भागवत कथा प्रारंभ हुई, जिसमें भागवत के विभिन्न संवाद का पाठ किया गया, सायं को नंदो उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमे नंदबाबा और यशोदा  नन्दलाल को पालणे में लेकर आये, नंदलाल के जन्मदिन के भजनों पर पुरा पांडाल झूम उठा, बडे ही प्यार से नंदलाल के लाड प्यार किया । कथा को सुनने सवाईपुर सहित ढ़ेलाणा, आकोला, डसाणिया का खेड़ा, कंवलियास, सालरिया आदि कई गांवों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंचे । कथा वाचक कमलेश सिरोठा भीलवाड़ा के मुखारविंद से श्री मद् भागवत कथा का वाचन कर रहे , कथा प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 3:15 बजे तक ब्राह्मणों के मंदिर के पास आयोजन हो रहा । 27 मई को सायं 5 बजे भागवत कथा की पूर्णाहुति होगी । 28 मई को प्रातः 8 बजे से हरि बोल प्रभात फेरी की शुरु होगी ।।